देहरा : नेहरनपुखर के 74 वर्षीय मदन लाल टांडा मेडिकल कॉलेज से अचानक हुए लापता
विनायक ठाकुर। देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव चरियाल (नैहरनपुखर) से अपने बेटे राजेंद्र सिंह के साथ दवाई लेने गए 74 वर्षिय बुजुर्ग मदन लाल अचानक टांडा मेडिकल कालेज कांगडा में रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता होने का मामला सामने आया है। मामला बीते कल यानी गुरुवार 12 मई को उस वक्त सामने आया, जब बेटा राजेंद्र सिंह टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में डाक्टरों द्बारा लिखे अपने पिता मदन लाल के स्वास्थ्य टेस्ट के लिए पैसे जमा करवाने के लिए लाईन में लगा था और इतने में मानसिक तौर पर परेशान बुजुर्ग मदन लाल वहां से रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हो गया। पीड़ीत बेटे राजेंद्र सिंह ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि मैने वहां चारों ओर अपने पिता को ढूंढ़ा, लेकिन कोई भी अता पता न चलने के कारण वहां टांडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिन्नट पर वहां से बाहर के लिए निकलते नजर आ रहे हैं।
बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो-तीन जगहों पर और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो इससे पता चला की वह टांडा मेडिकल कॉलेज से तो बाहर निकले हैं, लेकिन वह आसपास के क्षेत्र में कहीं नजर आ रहे हैं। पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह का कहना है कि दिमाग हालत ठीक न हाेने की वजह से उन्हें उपचार हेतु टां़ा मेडिकल कॉलेज लेकर गया था और वहां से अचानक लापता हो गए हैं। पीड़ित परिजनो ने तमाम लोगों से अपील की है कि किसी को भी इनकी सूचना मिले तो वह पुलिस थाना देहरा में 01970 233110 या पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह से 98168-06619 से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
