देहरा : नेहरनपुखर का 74 वर्षीय गायब बुजुर्ग ज्वालामुखी के जखोटा में मिला
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव चरियाल (नैहरनपुखर) से अपने बेटे राजेंद्र सिंह के साथ दवाई लेने गए 74 वर्षिय बुजुर्ग मदन लाल अचानक टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता होने का मामला सामने आया था। टांडा मेडिकल कॉलेज के मैन गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खगाली, तो वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिन्नट पर वहां से बाहर के लिए निकलते नजर आ रहे थे। बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो-तीन जगहों पर और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो इससे पता चला की वह टांडा मेडिकल कालेज से तो बाहर निकल गए है लेकिन वह वहां आस पास के क्षेत्र मे भी कही नजर आ रहे है।
शनिवार दोपहर को उक्त बुजुर्ग ज्वालामुखी उपमंडल के जखोटा से मिल गए हैं।बताया जा रहा अधवानी एवं जखोटा के मध्य खड्ड में उक्त बुजुर्ग वहीं पर मौजूद कुछ लोगों को मिले थे। वहीं मीडिया में भी उनकी खबर छपी थी जिस पर उक्त स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया और 74 वर्षीय बुजुर्ग के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित किया। अब उक्त बुजुर्ग मदन लाला सुरक्षित अपने घर पहुंच चुका है। उनके बेटे राजेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस, मीडिया एवं लोगो का धन्यवाद किया है।
