इंदौरा : भदरोया में महिला से 78.10 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज
( words)
मनीष ठाकुर । इंदौरा
जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा गश्त दौरान आज भदरोया में महिला से 70 .10 ग्राम चरस व 12945 रुपए बरामद किए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के दौरान नारकोटिक्स टीम द्वारा भदरोया में आज जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा छापा मारा, इस दौरान महिला से 78.10 ग्राम चरस व 12945 रूपए की नकदी बरामद की गई। डीएसपी नोटों सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से चरस की 14 बत्तियां बरामद की गई। महिला की पहचान आशा देवी पत्नी परवीन कुमार गांव भदरोया तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। महिला को गिरफ्तार कर मामले की कार्रवाई जारी है।
