कांगड़ा : न्यू कांगड़ा स्कूल में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का हुआ समापन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत द्वारा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के 100 दिन काउंटडाउन (13 मार्च से 20 जून 2022) का समापन कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा में किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की एवं उप मंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर मौके पर मौजूद रहे। स्कूल की ओर से प्रिंसिपल सीमा मेहता एवं स्टाफ उपस्थित रहा। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा ने इस अवसर पर दैनिक जीवन में योग को अपनाने एवं योग के फायदों के प्रति युवाओं को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की और से स्वयंसेवी शिवम, तरुष, शिल्पा, राहुल, दीक्षा व रिशु सहित युवा समाजसेवी सुख सागर उपस्थित रहे।
