ज्वालामुखी:- जखोटा में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा किसानों की एक बैठक का हुआ आयोजन
( words)
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ती पँचायत जखोटा में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एचपीशिवा परियोजना के तहत आने वाली पंचायत जखोटा, धनोट, अधवानी, नाहरबन, घुरकाल के किसान मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता जखोटा पंचायत प्रधान सुमित राणा ने की साथ में पंचायत सदस्य रघुवर सिंह, प्रीत महेंद्र, और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी एचिडिओ रंजना, एचीओ काजल, अतुल मौजूद रहे। इस बैठक में सीएचपीएमए की प्रबंधक कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें प्रधान अक्षय राणा, उप प्रधान प्रीति, सचिव अरविंद कुमार का चुनाव किया गया।
