जयसिंहपुर : आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा पंचरुखी से होते हुए अगोजर से होते हुए जयसिंहपुर पंहुची। इसमें विशेष प्रमुख व्यक्ति एस एस जोटाला उपस्थित रहे। जयसिंहपुर पहुंचने पर पत्रकरों से बात करते हुए कहां कि कांगडा-चंबा एक है, जिसमें मेरी ड्यूटी लगी है, पर जहां भी हम जा रहे हैं, वहां पर लोग खुद हमसे मिलने आ रहे हैं कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के चलते इन्होंने विकास के नाम पर आज तक एक भी ईट नहीं लगाई है, सिर्फ फर्जी ईट लगाई है। उन्होंने कहां कि प्रदेश सरकार के पास पैसा है नहीं 72 हजार करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि लोग हमें फील्ड में मिले और हमने तकरीबन पांच हजार किलो मीटर चल पड़े और संवाद किए पांच हजार गांव हमने घूम लिए। खासकर लोगों का सबसे बड़ा मुद्दा है, बेरोजगारी ही बड़ा मुद्दा है। उन्होंने यह भी कहां कि यह जो अग्निवीर योजना जो चली है।
समें भी युवाओं को छल्ला है। उन्होंने कहां कि मोदी ने 2014 कहा था कि हम सता में आएंगे, तो दो वर्षाें में दो करोड़ नौकरी देंगे, पर आज मोदी को केंद्र में आठ वर्ष हो गए, तो उनको 16 करोड़ नौकरियां युवाओं को मिलनी चाहिए थी, जो नहीं दी। मोदी को केंद्र में आठ वर्ष और प्रदेश में जयराम ठाकुर को पांच वर्ष होने वाले हैं। इन पांच वर्षाें में पांच काम गिनाएं, जो इन्होंने किए हैं। अगर किए हैं, तो पूरी डिटेल में मेनिफेकचर होने से पहले दे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कहा कि अगर काम किया, तो वोट देना, अगर नहीं किया तो मत देना, तो आपने देखा कि मोदी के सामने तीन बार मुख्यमंत्री बन गए। इसमें सबसे बड़े मुद्दे रहे शिक्षा मॉडल, स्वास्थ्य मॉडल, बिजली जिन नदियों का पानी यही से नीचे को बह रहा है, उन पर छोटे-छोटे प्रोजेक्ट लगा कर युवाओं को रोजगार व लोन दें।
