जयसिंहपुर: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आलमपुर, जांगल व बालकरुपी मे किया जनसंवाद : सतीश कुमार
जयसिंहपुर विधानसभा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत आलमपुर, जांगल व बालकरुपी में आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियांन के तहत सतीश कुमार ने लोगों से जनसंवाद किया और लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़कर केजरीवाल की नीतियों की जानकारी दी। वही सतीश कुमार ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके है जिसके चलते अब लोग दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी बदलाव चाहते हैं। सतीश कुमार ने यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी जनता को रोजगार, शिक्षा और स्वस्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए आम आदमी पार्टी को प्रदेश में जितवाना होगा। इस अवसर पर सतीश कुमार, लकी पूरी , रीता ठाकुर के साथ अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
