इंदौरा : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंदौरा में मनाया जश्न
मनीष ठाकुर। इंदौरा
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश में भी खूब मनाया जा रहा है। आज आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के एससी विंग के संगठन मंत्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में इंदौरा विधानसभा में बैरियर पर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई बांटकर पंजाब की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी को मिठाई बांटकर पंजाब की जनता का धन्यवाद किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान सुशील कुमार ने कहा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का प्रचार शुरू चुका है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने काम किया है, उसी के आधार पर पंजाब के लोगों ने भी अपना रुझान आम आदमी पार्टी पर किया है, अब हिमाचल प्रदेश की बारी है, जहां पर मुहिम निरंतर चलाई जाएगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति बनाई और लोगों को भी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान एससी बिंग के संगठन मंत्री सुशील बहल, एसटी प्रदेश अध्यक्ष संजय पठानिया, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जसवंत सिंह व महेंद्र लाल जॉइंट सेक्रेटरी, किसान बिंग भूपेंद्र बढ़ियाल, नीरज पठानिया, भूप राम ठाकुर और महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
