जसवां परागपुर : 100 दिन में निकली आम आदमी पार्टी की हवा-बिक्रम ठाकुर
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवम परिवाहन मंत्री एवं जसवां:परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि संगरूर उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह हार गए हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान ने मात दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनावों में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस इस बार भी हारेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी को भी प्रदेश के लोग नकार देंगे।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पंजाब में 100 दिन में ही आप की सरकार की हवा निकल चुकी है और पंजाब की जनता ने आप नेताओं को सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान आपने ही बूथ से हार गए और आप पार्टी को लीड नहीं दिला पाए। पार्टी की तस्वीर को सबसे बड़ा धक्का गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या से लगा। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आप के लिए इस सीट पर जीत इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल था, क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार सांसद चुने गए थे और इस समय राज्य में आप सरकार के मुखिया भी भगवंत मान ही हैं।
