जसवां प्रागपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी की दस्तक से मची खलबली
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
एक तरफ पंजाब में हाल ही में उलटफेर कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने धीरे-धीरे हिमाचल में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जसवां-परागपुर विधानसभा से मंडल अध्यक्ष हंसराज धीमान ने दर्जनों परिवारों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। हंसराज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के हर गरीब व्यक्ति को इंसाफ मिले इस सिद्धांत पर आम आदमी पार्टी कार्य करेगी। अगले माह अरविंद केरजीवाल के मंडी दौरे के लिए जसवां-परागपुर से 500 लोगों को रैली में पहुंचने का लक्ष्य होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग-अलग टीम का विधानसभा स्तर पर कर दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार शीघ्र जसवां परागपुर विधानसभा में कोई बड़ा चेहरा दस्तक दे सकता है। इसके लिए तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई है। आज हमने 11 परिवारों को आम आमदी पार्टी की संदस्यता ग्रहण करवाई है। आने वाले एक माह के अंदर आपको ओर कई नए चेहरे आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ते नज़र आएंगे। इस मौके ओर उनके साथ परागपुर का बहुचर्चित चेहरा रिटायर सुप्रिडेंट यशपाल पटियाल भी मौजूद रहे।
