जवाली : लव में खुला आम आदमी पार्टी का कार्यालय, अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
राजेश कतनौरिया । जवाली
जवाली विधानसभा क्षेत्र में आज आम आदमी पार्टी जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन ने लव में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन करने के वाद कार्यकर्ताओं अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यालय के खोलने से जवाली हलके से कोई भी बयकति इस कार्यालय में अपनी समसया बता सकता है, जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ हो, हम पूरी लगन के साथ उस समस्या को हल करवाने की कोशिश करेंगे। यह आप पार्टी की अपनी आप में पहली पहल होगी।
इस समय आप पार्टी जवाली क्षेत्र हर पंचायत से लगभग 50 लाेगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, लेकिन लक्ष्य से भी जयादा लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर भारत भूषण, करनैल सिंह, करण सिंह, अभिषेक चौधरी व निखिल महाजन सहित अन्य पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
