जसवां-परागपुर : तियामल की आंचल धीमान बनी चार्टेड अकाउंटेंट
( words)
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
अगर मन में कुछ करने की इच्छा हो तो भगवान भी साथ देता है, चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो। ऐसा ही वाक्या तहसील डाडासिबा की ग्राम पंचायत तियामल के ग्रामीण क्षेत्र से जगत राम की पोत्रि आंचल धीमान (25) ने चार्टेड अकाउंटेंट ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आंचल धीमान ने अपनी बीकॉम की पढ़ाई चंडीगढ़ पीयू से की है। उसने 2018 में चार्टेड अकाउंटेंट पढ़ाई शुरू की ओर 2022 में पूरी करके डिग्री हासिल की। आंचल धीमान व कलश धीमान दो बहनें है। छोटी कलश धीमान भी पीयू से बीकॉम की फाइनल में है। आंचल के पिता संजीव धीमान चंडीगढ़ में अकोटेन्ट है माता गृहणी है। आंचल अपनी पढ़ाई का श्रेय दादा, दादी व माता पिता एवं गुरुजनों को देती है।
