जवाली :
राजेश कतनौरिय। जवाली
विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी जवाली के अधयक्ष निखिल महाजन ने कहा कि पंजाब के लोगों ने दिल्ली मॉडल को स्वीकार किया। आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के निखिल महाजन ने जीत की खुशी पर जौंटा 32 मील लव कैहरियां व कुठेड़ में लड्डू बांटकर व पटाखे चला कर रहे हैं। आने वाले हिमाचल प्रदेश में चुनावों में आम आदमी पार्टी द्वारा बड़ा प्रर्दशन करने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज करके एक नया इतिहास रचेगी। निखिल महाजन ने कहा कि पंजाब में पार्टी की जीत को लेकर कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जाताया है, जिसका यह प्रणाम आया है कि पूरे पंजाब में झाड़ू चल गया है।
क्योंकि आजतक जिन भी पार्टियों ने भी पंजाब में राज किया है। उन्होंने केवल अपने घर ही भरे हैं और जनता को लूटा है। पंजाब को तीन लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबोया है। पार्टी की इस जीत का प्रभाव आने वाले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी पड़ेगा। जैसे पंजाब की जनता ने पैसे और शराब को एक साइड रख कर आम आदमी पार्टी को जीताया है। हर राज्य के लोगों की वाेट डालने की धारणाएं अलग-अलग होती हैं। कुछ लोग रोजगार विकास रोजी-रोटी व कुछ लोगों की भक्ति होती है। हो सकता यूपी, उत्तराखंड इत्यादि में लोगों ने पूजा भक्ति ज्यादा हुई हो।
