देहरा : दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल सुनहेत के आरव जस्वाल नवोदय स्कूल के लिए चयनित
विनायक ठाकुर । देहरा
गांव डाडासीबा के आरव जसवाल पुत्र पंकज जसवाल का चयन नवोदय स्कूल के लिए हुआ है। आरव जस्वाल दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनेहत का छात्र है। आरव की इस शानदार सफलता से स्कूल व क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है। आरव जसवाल के पिता पंकज जस्वाल हिमाचल पुलिस में हैं और धर्मशाला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आरव दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल सुनहेत में छठी कक्षा में पढ़ते हैं, उसके नवोदय में चयन से गांव में खुशी की लहर है। आरव की इस उपलब्धि पर समस्त स्कूल प्रशासन ने खुशी व्यक्त की है। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरवपूर्ण विषय है। आरव का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। वहीं, प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने कहा कि आरव पढ़ने के साथ-साथ खेल कूद में भी काफी तेज रहा है। समस्त स्कूल प्रशासन आरव के माता-पिता को बधाई देते हैं। साथ ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
