डाडासीबा : आरुषि ठाकुर ने जमा दाे की परीक्षा में हासिल किए 478 अंक
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा की आरुषि ठाकुर पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव गुरनबाड़ ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जाम दाे कि वार्षिक परिक्षा में 478 अंक लेकर अपने स्कूल टीचर स्टाफ व अपने माता-पिता का नाम चमकाया है। होनहार छात्रा आरुषि ठाकुर की माता विपना कुमारी ग्रहणी है और पिता सुरेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करते हैं और बेटी को मेहनत मजदूरी करके ही पढ़ाई करवा रहे हैं। आरुषि ने इस शानदार सफलता का श्रेय स्कूल टीचर, स्टाफ प्रधानाचार्य व अपने माता-पिता को दिया है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र के में आरुषि अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। आरुषि ठाकुर ने बताया कि वह कॉमर्स की छात्रा है और आगे बीए की पढ़ाई करना चाहती है।
