कांगड़ा: सांप के काटने से हुई अब्दुल्लापुर निवासी की माैत, मामला दर्ज
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नारायण दास गांव अबदुल्लापुर (45) वर्ष देर रात खेतों की सिंचाई के लिए गया था कि वहां पर उसे सांप ने काट लिया। उसके तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए, लेकिन वहां पर उपचार से दाैरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। पंचायत अब्दुल्लापुर के पूर्व प्रधान संजय कांचा ने सरकार से गुहार लगाई है कि गरीब की आर्थिक सहायता जाए। उन्हाेंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी एक छोटी बेटी और एक बेटा जो कि लगभग 16 माह का है कि सहायता की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
