देहरा : एबीवीपी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय इकाई ने 'विद्यार्थी जीवन:भूमिका' पर आयोजित की संगोष्ठी
विनायक ठाकुर।देहरा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर द्वारा अ०भा०वि०प के स्थापना दिवस उपलक्ष्य पर “संगोष्ठी” का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद संगठनात्मक जिला देहरा के जिला संयोजक प्रशांत ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद छात्रों के विकास व समाज विकास के साथ राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ समाज में कार्यकर्ता गतिमान है।इसी क्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा ”राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ मदन मोहन पाठक जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ज्योति पराशर जी उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि डॉ. मदन मोहन पाठक जी ने “विद्यार्थी जीवन” विषय पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि" आज के समय में विद्यार्थीयों को संगठित रहकर “संघे शक्ति कलयुगे" जैसे वाक्यो को जीवन में चरितार्थ करना चाहिए तथा विद्या धन की प्राप्ति के लिए गतिशील रहना चाहिए ,विद्यार्थी का पहला धर्म विद्या ग्रहण करना होता है। विशिष्ठ अतिथि डॉ ज्योति पराशर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन की भूमिका पर वक्तव्य देते हुए कहा कि,”आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है तो इसके पीछे कोई शक्ति है तो वो कार्यकर्ताओं व विद्यार्थीयों की शक्ति है जिनके विश्वास व कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत व संघर्ष से आज समाज में विद्यार्थी परिषद प्रभावी व सक्रिय भूमिका अभिनित करती है। इस संगोष्ठी में 90 के लगभग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
