देहरा: एबीवीपी देहरा ने गरीब परिवारों के बच्चों के साथ सहभोज कर मनाई अम्बेडकर जंयती
( words)
डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देहरा में प्रवासी गरीब परिवारों के बच्चों के साथ सहभोज किया किया। इकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने कहा कि अम्बेडकर का योगदान समाजिक न्याय व समरसता के क्षेत्र में अविस्मरणीय है, आज उनकी जयंती के अवसर पर समाज के प्रति बहुमूल्य योगदान को याद कर किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ सहभोज कर इस खास अवसर को मनाया।
