देहरा : एबीवीपी देहरा सीयू ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन
( words)
विनायक ठाकुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा ईकाई ने डीएसपी देहरा को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़क सुरक्षा का मुद्दा रखा गया। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई के इकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने कहा कि देहरा क्षेत्र में अकसर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है। इसलिए प्रोटैक्शन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख रजत बरवाल,मीडिया सह-प्रमुख मोहन लाल,प्रैस सचिव नीतिश चौहान आदि मौजूद रहे।
