कांगड़ा : दस हजार मिली लीटर लाहन संग आरोपी धरा
( words)
थाना इंदौरा के तहत आने वाली पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने दस हजार मिली लीटर लाइन सहित आरोपी को हिरासत में लिया है। इस संबंध में डीएसपी नुरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना थी कि इस इलाके में उक्त आरोपी शराब बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के एसआई व उनकी टीम ने रेड मार कर उक्त लाहन बरामद की। आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र जीत गांव उलैहडिय़ां व तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
