कांगड़ा : तकीपुर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में बीए, बीएससी, बीकॉम, प्रथम द्वितीय, तृतीय वर्ष, (स्नातक स्तर) की प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय में फॉर्म भर कर प्रवेश पा सकते हैं। फॉर्म भरने संबंधी अन्य किसी जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
