देहरा : राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में बी-वॉक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विनायक ठाकुर । देहरा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के सत्र 2022-23 में बी- वॉक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में तीन वर्ष का डिग्री पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले सत्र से कॉलेज में यह डिग्री कोर्स शुरू किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने बताया कि महाविद्यालय में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में 40-40 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट (www.gcdhaliara.in) पर 11 जुलाई सोमवार से कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बी वॉक की डिग्री कोर्स के जरिये छात्रों को रोजगार प्राप्त करने का कौशल प्रदान किया जाता है। समन्वयक प्रो. राजीव कुमार ने जानकारी दी कि बी-वॉक डिग्री छात्रों के व्यक्तित्व को विकसित करने व रोजगार प्राप्त करने के लिए अहम माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के वोकेशनल ट्रेनर आशीष शर्मा और रिटेल मैनेजमेंट वोकेशनल ट्रेनर अनिल कुमार ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के लिए अति आवश्यक है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले कौशल को भी उन्नत किया जाता है।
