जयसिंहपुर : स्नातक के पश्चात रोजगार व उच्च शिक्षा के बारे में छात्रों को किया जागरूक
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में करियर काउसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका प्रारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा मिश्रा मुख्यातिथि द्वारा किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अर्पित, प्रो. संजीव, प्रो. सुमिक्षल व प्रो. धन राम रहे। इस अवसर पर छात्रों को स्नातक के पश्चात रोजगार व उच्च शिक्षा में अवसरों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक व अंतिम वर्ष के छात्र उपस्थित रहे।
