रक्कड़ : रात दस बजे के बाद ऊंची आवाज में डीजे बजाया तो समझो शामत आई
विनायक ठाकुर। रक्कड़
रात दस बजे के बाद कानफाडू डीजे या अन्य साउंड बजाने वालो के खिलाफ रक्कड़ पुलिस का चाबुक चलने वाला है। यही सच है, अगर पुलिस गश्त के दौरान कहीं भी ऐसी हालत मे डीजे बजता हुआ पकड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ डीजे का सारा ताम-झाम भी जब्त होगा। इसके लिए पुलिस थाना प्रभारी रक्कड़ चिरन्जीलाल शर्मा ने दो टूक ऐलान करते हुए कहा कि इन दिनों स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षा चली हुई हैं और ऐसे में कई क्षेत्राें में डीजे व अन्य साउंड ऊंची आवाज में बजाने की शिकायतें आ रही हैं। पुलिस ने लोगों की शिकायत के अधार पर उक्त लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
थानेदार चिरन्जीलाल शर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देर रात चलने वाले डी जे सिस्टम और फालतू में होने वाले वाले ध्वनि प्रदूषण के उनकी पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके लिए रक्कड़ अपने थाना अधिकार क्षेत्र के अंर्तगत चेतावनी जारी की है। थाना प्रभारी रक्कड़ चिरन्जी लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च महीना शुरू हो गया है। आजकल बच्चो की परीक्षाएं शुरू होनी है। बच्चों का भविष्य दाव पर लगा होता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति सुबह और रात में ध्वनि प्रदूषण ना करे अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
