देहरा : सीएम के आश्वासन के उपरांत प्राध्यापक संघ ने स्थगित की भूख हड़ताल
विनायक ठाकुर । देहरा
हिमाचल में प्राध्यापकों द्वारा चल रही भूख हड़ताल के पांचवें दिन जयराम ठाकुर के आश्वासन पर 4 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष धरमवीर सिंह के साथ हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया की यूजीसी के सातवें वेतनमान को शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा तथा अन्य मांगों पर भी सोच विचार करके उन्हें भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने प्राध्यापकों से भूख हड़ताल को कुछ समय तक स्थगित करने का भी आग्रह किया राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में कल ही विक्रम सिंह ठाकुर उद्योग एवं परिवहन मंत्री हिमाचल सरकार ने स्थानीय इकाई के सदस्यों को आश्वस्त किया था कि आपकी मुख्य मांगों पर जल्दी ही कैबिनेट में बात की जाएगी और उन्हें लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
इस संदर्भ में स्थानीय इकाई के इकाई अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार भारद्वाज तथा महासचिव प्रोफेसर करण सिंह पठानिया के नेतृत्व में फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं विक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया। अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार भरद्वाज एवं सचिव प्रो. करण सिंह पठानिया ने आगे वताया कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ हुई बातचीत के अनुसार यदि 4 जुलाई तक अन्य मांगे स्वीकार नहीं होती हैं, तो हमारी भूख हड़ताल आंदोलन दोबारा फिर से शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ सुल्तान सिंह जसवाल, डॉ. स्वदीप सूद, डॉ. गुलशन धीमान, डॉ. लीना शर्मा, प्रो.संजय शर्मा, प्रो. ब्रजेश्वर, प्रो. संजीव कुमार, प्रो.सुनीता, प्रो.कंचन, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रमन चौधरी, प्रो. अनिता कुमारी, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. श्याम कालिया, प्रो. रोहिणी राणा, प्रो. विकास, प्रो. पीतांबर, प्रो.वंदना राणा, डॉ. आरती, डॉ. शर्मिता, डॉ. लक्ष्मी, प्रो. निर्मल सिंह, प्रो. जगदीप, प्रो. संजीव प्रो. सुमना देवी, डॉ.अक्षय, डॉ. वनिता व प्रो. विनीत के साथ-साथ स्थानीय इकाई के महासचिव प्रो. करण सिंह पठानिया तथा अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार भारद्वाज उपस्थित रहे।
