ग्राम पंचायत रोड़ी-कोड़ी में कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम पंचायत रोड़ी-कोड़ी में शुक्रवार को एक किसान गोष्ठी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर जिला परिषद की सदस्य पुष्पा मनहास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया और शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रधान बलविंदर सिंह और सभी पंचायत सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में लगभग 100 लोग उपस्थित थे।
कृषि विशेषज्ञों ने इस गोष्ठी में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में एसएमएस रीशू धीमान, कृषि विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा चौधरी, कृषि प्रसार अधिकारी सपन धीमान, बीटीएम आत्मा डॉ. सुनील कुमार, सेवानिवृत्त डीडीए डॉ. विनोद शर्मा, और प्रगतिशील किसान केहर सिंह ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने खेती की आधुनिक तकनीक, नई योजनाओं, और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह आयोजन किसानों को उनकी खेती से अधिक लाभ अर्जित करने और कृषि में नए उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।