पालमपुर : अपनी मांगाें काे लेकर कृषि विव पालमपुर के समस्त करुणामूलक आश्रित वीरेंद्र कंवर से मिले
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर
चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के समस्त आश्रित पंचायती राज व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर से उनके निवास स्थान ऊना में मिले व यूनिवर्सिटी में क्लास-D में आ रही समस्याओं को लेकर उनको अवगत करवाया। आश्रितों का कहना है कि चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय में 81 केस पेंडिंग है, जो कि नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, पर कृषि सचिव के द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया है, जब कि फाइल कृषि सचिव के पास पहुंच गई है, आश्रितों ने मंत्री महोदय के सामने गुहार लगाई कि विभाग को निर्देश दिए जाए कि जल्द इस मुद्दे पर कार्रवाई करें। आश्रितों का कहना है कि वर्तमान सरकार द्वारा 24 जनवरी 2022 की नोटिफिकेशन की गई थी, जिसमें जो पात्र आश्रित 07 मार्च, 2019 की पॉलिसी में आते हैं, उन्हें क्लास -D में वन टाइम सेटलमेंट दी गई थी, लेकिन यूनिवर्सिटी द्वारा 24 जनवरी की नोटिफिकेशन पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
आश्रितों का कहना है कि अन्य विभागों में लगभग 2000 तक नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय टस से मस नहीं कर रहा। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय में 20 वर्षाें से लगभग यूनिवर्सिटी में 81 केस पेंडिंग हैं। सरकार द्वारा 24 जनवरी की नोटिफिकेशन को आज लगभग 3 महीने हो गए हैं, लेकिन विभाग अपनी कछुआ चाल चल रहा है। CSK यूनिवर्सिटी इन आश्रितों को 15 से 20 वर्षाें से यूनिवर्सिटी के चक्कर लगवा रही है। इसमें कृषि मंत्री ने इन आश्रितों को आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग को आदेश देखकर क्लास डी के पात्र आश्रितों को नौकरियां देकर राहत प्रदान की जाएगी।
