जवाली : अग्रिपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : निखिल महाजन
( words)
विधान सभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अधयक्ष निखिल महाजन ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती नियमों में बदलाव करने से युवा वर्ग नाराज है। इसलिए ही युवा आंदोलन कर रहे हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान युवाओं द्वारा गगल में विरोध करना है। इसी के तहत नगरोटा सूरियां और जवाली में भी विरोध हुआ है। युवाओं का कहना है कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
