इंदाैरा : कट्टर भाजपा समर्थक भी दे रहे अजय महाजन का साथ,कांग्रेस को मिली मजबूत बढ़त
मनीष ठुकार। इंदाैरा
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में चुनावी हलचल प्रतिदिन ज़ोर पकड़ रही है। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक राकेश पठानिया को नूरपुर से टिकट न मिलने के बाद और निक्का को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के पश्चात नूरपुर विधानसभा से बड़ी मात्रा में कट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन कांग्रेस की ओर बनता नजर आ रहा है। बीते दिनों में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के साथ अनेकों परिवार और लोग भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। वहीं, दूसरी ओर सुखार, सुलियली, जोंटा पंचायत, गांव नियाड़, लोहरपुरा, डन्नी उन अनेकों पंचायतों और गांव में से हैं, जहां लगातार भाजपा समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
अजय महाजन रणबीर सिंह निक्का के खोकले वादों पर और भरपूर धन-बल के उपयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कच्चे मकानों के मालिकों को मुद्रित पर्ची बांटने और विधानसभा चुनाव जीतने पर उन्हें पक्के मकान देने का वादा करने के लिए भाजपा प्रत्याशी रणबीर निक्का पर भी सवाल किया। अजय महाजन ने विश्वास जताया नूरपुर के मतदाता इस तरह के चुनावी हथकंडों के झांसे में आने वाले नही हैं और आने वाले समय में विरोधियों को उनके घमंड का जवाब भी नूरपुर की जनता देगी।
