पालमपुर : अक्ष बाघला ने हासिल किया म्यूजिक सेंसेशन ऑफ द ईयर अवार्ड
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर के युवा अक्ष बाघला ने विश्व डिजिटल पटल पर एक मुकाम हासिल करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। केरला में मुंबई के जाने-माने मैगज़ीन हाउस 'एक्ज़िबिट प्रोडक्शंस' द्वारा केरला टूरिज्म की मेजवानी में आयोजित हुए 'इन्फ्लुएंसर एक्स-2022 अवार्ड' समारोह में अक्ष बाघला ने इंडियन म्यूजिक सेंसेशन ऑफ द ईयर अवार्ड हासिल किया है। इस समारोह में 100 डिजिटल इन्फ्लुएंसर को भिन्न-भन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अभिनय हेतु पुरुस्कृत किया गया, जिसमें पालमपुर के अक्ष बाघला ने यह अवार्ड लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विश्व स्तरीय वेब क्षेत्र में एक्ज़िविट प्रोडक्शन हाउस मुंबई इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग डिवीजनों में से एक है, जिसने एक वर्ष से भी कम समय में विश्व में सबसे बड़ा नाम बनाया है।
बता दें अक्ष बाघला के इस समय पूरे डिजिटल पटल पर करीब 19 करोड़ व्यूर्ज हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम में वाइरल हुए 'चांद वालियां' गाने के मैश-अप में अक्ष बाघला को 30 मिलियन व्यूज़ मिले थे। अक्ष बाघला के यूट्यूब पर 30 लाख सबसक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोवर्स हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अक्ष बाघला ने अपनी इस सफलता पर कहा कि ये अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सब लोगों का है, जिन्होंने मुझे आज तक स्पोर्ट किया है। मैं अपने समर्थकों को 'विंग्स' बुलाता हूं तथा आज यह पुरस्कार उनके नाम है। मेरे समर्थक मेरी एक फैमिली है। आगे भी मैं ऐसी ही मेहनत करता जाऊंगा और अपने विंग्स के साथ उड़ता जाऊंगा।
