धर्मशाला : सभी विद्युत उपभोक्ता अपने मोबाइल नम्बर का पंजीकरण एचपीएसईबीएल साइट पर करें : वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता
वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, विद्युत उपमण्डल, धर्मशाला विकाश ठाकुर ने बताया कि विद्युत मंडल एचपीएसईबीएल धर्मशाला के अधीन सभी विद्युत उपभोक्ता अपने मोबाइल नम्बर का पंजीकरण एचपीएसईबीएल साइट पर लॉग इन करके या गूगल प्ले-स्टोर से एचपीएसईबीएल मोबाइल एप्लीकेशन स्वयं डाउनलोड करके अपडेट कर लें अथवा धर्मशाला मण्डल के अधीन विद्युत उपमण्डल कार्यालयों सिद्धपुर, मैक्लोडग़ंज, धर्मशाला नम्बर-1, धर्मशाला नम्बर-11 में जाकर डाउनलोड करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से नए लांच किए गए एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर मोबाइल एप्लीकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की कई उन्नत विशेषताएं जैसे अपने स्मार्ट मीटर की वास्तविक समय की खपत, अधिकतम मांग संकेतक, बिजली की गुणवत्ता, घटना विश्लेषण, आउटेज और उपयोग के बारे में अधिसूचना देख सकते हैं।
