पंचरुखी : ऑल्टो और एचआरटीसी की बस आपस में टकराईं
( words)
पंचरुखी थाना के अंतर्गत पंचरूखी तीनबड़ मार्ग पर लोअर भुआणा के पास हिमाचल पथ परिवहन की बस और ऑल्टो की जोरदार टक्कर हो गई। एचआरटीसी की बस तीनबड़ से पालमपुर की तरफ जा रही थी बस चालक ने बताया कि तीखे मोड़ पर सड़क के साथ झाडिय़ां होने के कारण कार का पता नहीं चला और टक्कर हो गई। आल्टो कार के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। इसमें गाड़ी तो क्षतिग्रस्त हुई है मगर किसी को चोट नहीं आई है।
