जयसिंहपुर : अमन चौहान ने सिल्वर पदक पर किया कब्जा
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा पालमपुर में आयोजित हिमाचल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही। इसमें अनेकों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए अमन चौहान ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया। अमन चौहान लोअर लम्बागांव के निवासी हैं । घर में ही अभ्यास करने वाले इस होनहार छात्र ने 100 किलोग्राम श्रेणी में अपना प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीता। युवा द्वारा दर्ज की गई। इस जीत उपरांत शहर के लोग परिजनों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
