जयसिंहपुर : अमन चौहान ने पंजाब में आयोजित इंडियन पावर लिफ्टिंग में हासिल किया रजत पदक
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
लंबागांव के 22 वर्षीय अमन चौहान पुत्र मनमोहन चौहान लोअर लंबागांव के स्थाई निवासी है। पंजाब के कपूरथला में चल रही इंडियन पावर लिफ्टिंग-2022 प्रतियोगिता में हिमाचल और इंडियन पावर लिफ्टिंग फैडरेशन की तरफ से अमन चौहान जो कि पंजाब में भी अपने बल का जौहर दिखाते हुए 110 किलोग्राम श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियाेगिता में अमन ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाकर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे पहले पालमपुर में आयोजित पावर लिफ्टिंग एसोसियेशन द्वारा करवाई गई थी, जिसमें अमन ने सिल्वर मैडल जीता था।
