जसवां परागपुर : नौरंग यात्री निवास में संपन्न हुई एम्बुलेंस सेवा गरली की बैठक
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
जसवां परागपुर के अंतर्गत पड़ते नौरंग यात्री निवास में एम्बुलेंस सेवा गरली द्वारा बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान शाशिलता की अध्यक्षता तथा पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में एम्बुलेंस सेवा की संबंधित कमेटी ने अपने-अपने विचार सांझा किए। ग्राम पंचायत प्रधान गरली व प्रभारी धर्मवीर ने उपस्थित सदस्यों को इस एम्बुलेंस सेवा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि रोगी व पीड़ित व्यक्ति को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचा सके। बैठक में इस सर्विस से प्राप्त होने वाले आय व्यय पर भी चर्चा की गई। इस सेवा के स्थानीय मोटीवेटर मदन जीत ने बताया कि योगदान देने वाले सभी सदस्यों का रिकॉर्ड रखा जाएगा व समय-समय पर खर्चे का लेखा-जोखा भी सार्वजनिक किया जाता रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान शशि लता, मदन जीत, राकेश ठाकुर, हरभजन सिंह व अक्षय शर्मा मौजूद रहे।
