कांगड़ा : पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने महिला मंडल चतरेटा को सौंपी 10 हजार की राशि
( words)
पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव चतरेटा का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता में पेश कर स्थानीय महिला मंडल को दस हजार की प्रोत्साहन राशि सौंपी। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश का निरंतर विकास करवा रहे हैं। गांव में तीन पानी के ओवरहैड टैंक बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के आशीर्वाद से बरोतु से लेकर तत्तापानी वाया चतरेटा सड़क का सर्वे कर के फारेस्ट क्लीरियेंस भी दिलवा दी जाएगी।
