ज्वालामुखी : अंकुश सूद बने ज्वालामुखी कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
नगर परिषद ज्वालामुखी के तहत वार्ड-4 के निवासी अंकुश सूद पुत्र मोहन लाल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा ज्वालामुखी विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। अंकुश सूद 16 जुलाई, 2019 को युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में प्रवेश किया था। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के ओहदे पर भी रहे हैं। अब कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए दूसरी बार उन्हें ज्वालामुखी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कट्टर कांग्रेसी अंकुश सूद ने इस ओहदे के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा, जिला कांगड़ा सोशल मीडिया के अध्यक्ष आदित्य शरद का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है। वहीं, अंकुश सूद ने ज्वालामुखी विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रतन का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस ओहदे का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन कर जनता की सेवा करेंगे। वहीं, कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाएंगे।
