जयसिंहपुर : तलवाड़ के बहुतकनीकी संस्थान में डी फार्मा की कक्षाएं चलाने की घोषणा
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से बजट में तलवाड़ के बहुतकनीकी संस्थान में डी फार्मा की कक्षाएं चलाने की घोषणा की। तलवाड़ के बहुतकनीकी संस्थान में अभी तक ऑटो मोबाइल और सिविल इंजीनियरिंग की ही कक्षाएं चली हुई हैं। इस कॉलेज में इस समय 300 के करीब छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिसंबर माह में जयसिंहपुर के दौरे पर इस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल की कक्षाएं चलाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री की तलवाड़ बहुतकनीकी संस्थान में तीन नए ट्रेड चलाए जाने की घोषणाओं को जून महीने से पहले अमलीजामा पहना दिया गया, तो यह जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को फिर कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और डी फार्मा के लिए इधर-उधर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। इन तीनों विषयों के अगले सत्र से आरंभ होने से जहां इस बहुतकनीकी संस्थान के छात्र-छात्राओं की संख्या का आंकड़ा पांच से पार हो जाएगा।
