कांगड़ा : रुंझुनुआ फेम मोहित गर्ग का एक और लोकगीत चिट्ठियां हुआ रिलीज़
मनोज कुमार। कांगड़ा
रुंझुनुआ फेम मोहित गर्ग का एक और लोकगीत चिट्ठियां रिलीज़ हो गया है, जी हां आपको बता दें की विवाह-शादियों में डीजे पर धमाल की बात करें तो सबसे पहले हिमाचली गानों में रुंझुनुआ की डिमांड आती है जी हां और इसे गाया है कांगड़ी लोकगायक मोहित गर्ग ने जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, अगर यूट्यूब की बात करें तो पिछले दो वर्षाें से ये ट्रेंडिंग में चले हुए हैं। आपको बता दें मोहित गर्ग का पहला गाना जनवरी 2019को रिलीज हुआ था और उसके बाद मोहित गर्ग ने रुकने का नाम नहीं लिया और दर्जनों गाने अपने चाहने बालों को दिए और पूरे हिमाचल ही नहीं, बल्कि हिमाचल से बाहर भी अपना नाम बनाया और आज के दौर में शायद ही कोई ऐसी स्टेज होगी, जहां मोहित गर्ग ना दिखे हों, आज के दौर में मोहित गर्ग ने काफी नाम अपनी गायकी से कमाया और लगातार अपने चाहने बालों को नए नए गाने दिए और खास बात ये रही, जो भी गाना इन्होंने गाया, वाे एक से बढ़कर एक है, इसी कड़ी को आगे ले जाते हुए बुधवार को मोहित गर्ग ने एक और लोकगीत अपने चैनल सारंग स्टूडियो प्रोडक्शन पर रिलीज किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
गाने को म्यूजिक भैरवी स्टूडियो के म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने व फिल्मांकन अखिल चौधरी ने दिया है। दिनेश स्टूडियो व मनीष चौहान ने डायरेक्शन का कार्य किया ब दिव्या ठाकुर ने इसमें अहम किरदार निभाया है। मोहित ने बताया की ये गाना मेरे और गानों से बिलकुल अलग है। इसमें एक नव विवाहिता जो दूर परदेश में विहाई गई है और अपने बचपन के साथ-साथ अपने मायके को याद कर रही है। अपने बाबुल अपने घरवालों को याद कर रही है, मोहित ने बताया की बो एक लोकगायक हैं और लोक मर्यादाओं के मद्देनजर ही सभी गीतों पर काम करते हैं और इसी के करके उनके चाहने वाले उन्हें हर बार स्पोर्ट भी करते हैं और मुझे उम्मीद है हिमाचल बासी उनके इस प्रोजेक्ट को भी प्यार देंगे और अपना आशीर्वाद देंगे।
