कांगड़ा : अनु खान लाडली फाउंडेशन जिला ऊना की जिला सचिव नियुक्त
मनोज कुमार। कांगड़ा
लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला ऊना के अंब की प्रमुख समाजसेवीका अनु खान को लाडली फाउंडेशन जिला ऊना का जिला सचिव नियुक्त किया। समाज सेविका अनु खान कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला ऊना के जिला सचिव अनु खान का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले, इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
