धर्मशाला : बीबीए, बीसीए बीएससी बायोटेक एवं पीजीडीसीए के लिए 30 तक करें आवेदन
( words)
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बीबीए, बीसीए बीएससी बायोटेक एवं पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों के लिए फॉर्म जमा करवाने की तिथि 30 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि BBA, BCA पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 3 अगस्त 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपने फॉर्म महाविद्यालय के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
