जयसिंहपुर : आर्मी के जवान बब्बू ने जीत लंबागांव कुंज्जेश्वर् महादेव मेले का दंगल
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर
क्षेत्र के तहत लोअर लंबागांव में शिवरात्रि में होने वाले कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लंबागांव मेले का समापन हो गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि लंबागांव ब्लॉक के चेयरमैन कुलवंत राणा मौजूद रहे। वहीं, इस बार में छोटी-छोटी लड़कियों की भी कुस्ती करवाई गई, जिसमें बानू विजेता रही। बड़ी माली की कुस्ती भारतीय सेना के जवान प्रागपुर बब्बू और राजू कांगड़ा के बीच हुई, जिसमें भारतीय सेना के जवान बब्बू विजय रहे। विजेता को 11000 रूपए और ट्रॉफि, उप विजेता को 7100 रूपए ट्रॉफि ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लंबागांव के प्रधान सुमन मेहरा उप प्रधान हरि दास कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील कोल के साथ अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ कई गांवों के लोग भी मौजूद रहे।
