डाडासीबा : सेना जवान सुरेन्द्र ने जीका अमन क्लासिक-2022 का गोल्ड मेडल
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
डाडासीबा के अंतर्गत पंचायत कस्बा जागीर (सयुल खडड)के सुरेंद्र सिंह सपेहिया पुत्र रमेश सिंह आर्मी के जवान ने 24 अप्रैल को अमृतसर में आयोजित अमन क्लासिक-2022 मेडल जीत कर अपने गांव का नाम रोशन कर दिया है। सुरेन्द्र उर्फ (सोनू ) ने 90+ कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इसे पहले सुरेन्द्र विगत कुछ माह पहले धर्मशाला में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन में स्वर्ण पदक जीता चुका है इस वक्त सुरेन्द्र राजस्थान में अपने सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया उनका बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शोक रहा है। आर्मी में हवलदार के पद पर काम करने के साथ-साथ उन्होंने अपने जुनून को जिंदा रखा है।
अपनी जीत का श्रेय वो अपने माता-पिता देते हैं, जिन्होंने बताया बचपन से नशो से दूर रखा और आज है मुकाम तक पहुंचने के काबिल बनाया। उन्होंने बताया छुट्टियों में उन्हें अपने फिटनेस को मेनटेन करने में सहायता करने के लिए उन्होंने विशेष धन्यवाद समुराई फिटनेस सेंटर के निर्देशक सेंसेई पवन कुमार को भी किया है। सामुराई फिटनेस सेंटर के निर्देशक पवन कुमार ने युवा वर्ग को संदेश देते हुए उन्होंने लोगों को नशे से दूर रह कर जिम जाने व खेलों में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जब सोनू छोटे तो उन्हें इतना मौका नहीं मिल पाया, लेकिन आज समुराई फिटनेस सेंटर में हर प्रकार की ट्रेनिंग उपलब्ध होने से युवा वर्ग को काफी प्रोत्साहन मिल रहे हैं। लोगो को इसका फ़ायदा उठाना चाहिए।
