जवाली: आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी, भाजपा की कारगुजारी-निखिल महाजन
राजेश कतनौरिया। जवाली
आदमी पार्टी जवाली के अधयक्ष निखिल महाजन ने कहा कि प्रदेश में अपनी हार को नजदीक देखते हुए भाजपा ने बौखलाहट में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता 'सत्येंद्र जैन' पर ED का सहारा लेकर एक और झूठा केस करके गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ED द्वारा पिछले चार वर्षाें से चलाए जा रहे झूठे केसों में कुछ हाथ नहीं लगा था। इसलिए पिछले केस में कुछ भी हासिल न होने पर व कोर्ट की फटकार के बाद ED द्वारा पिछले महीने झूठे केस खुद ही वापस ले लिए थे, जिसका जिक्र समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए सब को पता चला था, लेकिन भाजपा के खेमे में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए बौखलाहट इस कदर मची है कि ED के माध्यम से एक और झूठा केस लेकर आ गए हैं। सत्येंद्र जैन हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विस्तार व हिमाचल में पार्टी की तय सरकार बनाने में मुख्य सूत्रधार है।
