जसवां:परागपुर- आशा कार्यकर्ता संघ ब्लाक डाडासीबा कार्यकारिणी का गठन
विनायक ठाकुर। जसवां:परागपुर
भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित ब्लाक डाडासीबा आशा कार्यकर्ता संघ का गठन लोक निर्माण विभाग प्रागपुर में जिला कांगड़ा की अध्यक्ष सरला राणा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजेन्द्र भगालिया और आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश महामंत्री शशि लता विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लाक डाडासीबा आशा कार्यकर्ता संघ कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें अंजू बाला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दुर्गेश ठाकुर को महासचिव , कोषाध्यक्ष सरिता देवी, उपाध्यक्ष रीना रॉय, रंजना, सीमा देवी, प्रेस सचिव इंदू, अंजना कुमारी, सचिव मनोज कुमारी, सरिता देवी, अध्यक्ष अंजू बाला कार्यकारिणी सर्व सहमति से आगे चयनित करेंगे। अध्यक्ष अंजू बाला ने सभी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों का कार्यकारिणी के गठन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया। जिला कांगड़ा की अध्यक्ष सरला राणा ने बनी कार्यकारिणी को बहुत बहुत बधाई दी। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र भगालिया और प्रदेश महामंत्री शशि लता ने गठित कार्यकारिणी को धन्यवाद करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार का भी बहुत बहुत धन्यवाद किया। बैठक में ब्लाक ज्वालामुखी की उपाध्यक्ष मधु शर्मा भी उपस्थित रही। इस बैठक में लगभग 80 आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित रही।
