Kangra News Update : सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रस्ट को बदनाम करने की जा रही कोशिश-नंदन शर्मा
( words)
कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन शर्मा ने कांगड़ा में जारी प्रेस विज्ञापन में कहा है कि पिछले तीन चार दिनों से कोई अनजान व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट पर बे बुनियादी इल्जाम लगा रहा है व ट्रस्ट को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को गलत मार्ग पर अग्रसर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हजारों की भीड़ में कोई एक मनोबल तोड़ने वाला है तो हजारों हिम्मत देने वाले भी हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कांगड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो अपनी बात प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे रखे ताकि लोगों को सच्चाई का पता लग सके।
