देहरा : अतुल महाजन काे एक बार फिर मिली व्यपार मंडल हरिपुर की कमान
विनायक ठाकुर। देहरा
हरिपुर व्यपार मंडल ने पुनः अपना अध्यक्ष चुन लिया। दरसल व्यपार मंडल हरिपुर के चुनाव पिछले कुच्छ दिनों से अपेक्षित थे। व्यपार मंडल की बैठक के बाद 22 मार्च नामांकन की आखरी तिथि रखी हुई थी, लेकिन किसी का भी नामांकन पत्र दाखिल न करने की वजह से अतुल महाजन स्वतः पुनः व्यपार मंडल के अध्यक्ष बन गए। गौरतलब है कि अतुल महाजन पिछले तीन वर्षाें से हरिपुर व्यपार मंडल के अध्यक्ष है, उनकी कार्यप्रणाली से हरिपुर के व्यपारी काफी खुश है तथा हमेशा उनके प्रयासों की सराहना करते हैं। अतुल महाजन के पुनः व्यपार मंडल का अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. सुकृत सागर ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ. सुकृत ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है अतुल महाजन के नेतृव में हरिपुर व्यपार मंडल सारी समस्याओं का समाधान करते हुए व्यपार की दृष्टि से क्षेत्र को नए मुकाम पर ले जाएगा। मैं उन्हें अपनी और से भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा के मंडल सचिव प्रवीण कुमार पिन्का, ग्राम केंद्र प्रमुख व पूर्व उप प्रधान संदीप शर्मा, सोशल मीडिया के जिला हमीरपुर के प्रभारी अंकुश वशिष्ठ, पूर्व व्यपार मंडल प्रधान देसराज चनोरिया, योगेश रैना, गिरिधर वशिष्ठ, विजेंदर गुलेरिया, नरेंद्र रैना, कमल महाजन, विजय कुमार प्रिन्स भाटिया, राकेश कुमार, मनीष कुमार, डॉ अरविंद, सुरेश धीमान अशोक कुमार, अरुण कुमार व मातेश्वर शर्मा आदि ने अतुल महाजन को बधाई दी।
