देहरा: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में एसपी कांगड़ा द्वारा बच्चो को किया गया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग (बीबीए) द्वारा साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ खुशहाल चंद शर्मा (आई.पी.एस) पुलिस अधीक्षक कांगडा ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। विशाल वर्मा पुलिस उपाधीक्षक देहरा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि महोदय ने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और पुलिस की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि साइबर अपराध जिसे कंप्यूटर अपराध के रूप में भी जाना जाता है, अवैध उद्देश्यों के लिए एक उपकरण के रूप में कंप्यूटर का उपयोग है, जैसे: धोखाधड़ी, बौद्धिक संपदा की तस्करी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी या गोपनीयता का आक्रमण, सड़क सुरक्षा उपायों का उपयोग करके सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा के बारे में बताया और कहा कि हमें यातायात नियम जैसे हेलमेट पहनना, धीमी गति में वाहन चलाना इत्यादि का पालन करें एवं समाज में पुलिस की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि द्वारा महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा संघ के छात्रों को सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा स्वदीप सूद,बीबीए समन्वयक प्रो० करन सिंह पठानिया,प्रो सुशील भार्दवाज,प्रो बलवित सिंह ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डा स्वदीप सूद, प्रो करन सिंह पठानिया, प्रो सुशील भार्दवाज, प्रो गुलशन धीमान, प्रो संजीव जसवाल, प्रो सुरेश राणा, प्रो ब्रजेशवर, प्रो राजीव, प्रो देवन महाजन, प्रो रोहित, प्रो रुचिका, प्रो प्रियांका, प्रो अंकिता, प्रो अनुज, प्रो अमित, प्रो बलवित सिंह, प्रो दीक्षा तथा महाविद्यालय के सभी छात्र उपस्थित रहे।
