फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में विश्व ह्रदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
फोर्टिस कांगड़ा ने रोटरी क्लब कांगड़ा के साथ विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर नगरपालिका मैदान कांगड़ा से लेकर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा तक पैदल मार्च कर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन, प्रशासनिक प्रबंधक गगन शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अनिल कायस्था, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ सय्यद अहमद एवं डाॅ निखिल ने ह्रदय रोगों एवं उनसे बचाव पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रातः काल की सैर बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा हैल्दी डाइट लेना आवश्यक है। इस पैदल मार्च में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, रोटरी क्लब के प्रजिडेंट जीवनज्योति कोहली, सेक्रेटरी विशाल शर्मा, प्रसांत वसिन, देवेंद्र कोहली, राजीव धवन, सुनील डोगरा, डाॅ संगीत वर्मा, इंद्रदीप सचदेवा एवं अश्वनी गुलेरिया ने भाग लिया।
डाॅ सय्यद ने बताया कि अगर किसी को दिल के दौरे के बहुत से लक्ष्ण महसूस होते है तो इन लक्ष्णों को पहचान कर जल्द से जल्द डाॅक्टरी परामर्श लेना जरुरी है। व्यक्ति यदि ह्रदय रोगी उपचार के लिए डाॅक्टरी परामर्श लेने में देरी करेगा तो यह उतना ही अधिक घातक होता जाएगा। साथ ही डाॅ निखिल ने कहा कि दिल के गंभीर रोगों से बचने के लिए समय-समय पर अपने दिल की जांच करवाएं। वंही फोर्टिस के कार्डियोलाॅजिस्ट्स ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने एवं उसकी रोकथाम का एकमात्र उपाय समय पर इसकी जांच करवाना है। इसी के मद्देनजर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर एक हार्ट पैकेज लांच किया है, जिसमें दिल की संपूर्ण जांच बहुत किफायती दर पर उपलब्ध होगी।
