जयसिंहपुर कॉलेज में रोड़ सैफ्टी क्लब द्वारा किया जगरूकता रैली का आयोजन
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज रोड सैफ्टी क्लब द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली का आयोजन महाविद्यालय के रोड सैफ्टी क्लब तथा रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के अंतर्गत किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक प्रो. संजीव व सदस्यगण प्रो. नवीता, प्रो. सुमीक्षल, डॉ. खुशी के दिशा-निर्देशन में इस रैली की शुरुआत महाविद्यालय के प्रांगण से हुए और विद्यार्थी सड़क सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत नियमों के प्रति जागरूकता हेतु नारे लगाए। यह रैली महाविद्यालय से वाया सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल, जयसिंहपुर बाजार, जयसिंहपुर बस अड्डे तक पहुंची, वहां पर विद्यार्थियों ने जोश सहित जन मानस को नारों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस पोस्ट जयसिंहपुर के पास एसआई ट्रैफिक देश राज ने रैली का अपने संबाेधन द्वारा स्वागत किया और विद्यार्थियों के इस काम की सराहना की। उसके बाद रैली, उसी रूट से महाविद्यालय की और वापस आई। आते समय भी रैली में शामिल विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए। इसी अभियान के अंतर्गत रोड सैफ्टी क्लब द्वारा पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस रैली में रोवर्स रंजेर के विद्यार्थी, एनएसएस के स्वयंसेवी, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय व कला संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को जल पान कराया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा संरक्षण में आयोजित किया गया।
